ePaper

पोखर में डूबने से बालक की मौत

Updated at : 30 Jul 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
पोखर में डूबने से बालक की मौत

थाना क्षेत्र के बेलहियां मधुबनी गांव निवासी रामबाबू मुखिया के पुत्र श्रवण कुमार (11 वर्ष) की मौत पास के पोखर में डूब जाने से हो गयी.

विज्ञापन

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बेलहियां मधुबनी गांव निवासी रामबाबू मुखिया के पुत्र श्रवण कुमार (11 वर्ष) की मौत पास के पोखर में डूब जाने से हो गयी. घर के लोगों ने बताया कि वह बीती रात से ही गायब था. घर से निकला था तब कुछ लोगों ने उसे पोखर की तरफ जाते देखा. तभी से सब उसकी तलाश कर रहे थे. मंगलवार की सुबह उसका शव पोखर से निकला. उसकी मां जीरा देवी ने बताया कि वह रात में गांव में ही किसी के घर बच्चे के छठियार का फंक्शन को देखने गया हुआ था. लेकिन घर नहीं लौटा. उसके पिता पंजाब में धान रोपने गए हुए हैं. घटना की खबर सुन पुलिस वहां पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर की मौत पानी में डूबने से हुई है. इस संबंध में मृतक की मां जीरा देवी के बयान पर फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन