पोखर में डुबने से बालक की मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 16 Jun 2025 6:57 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुम्मा वार्ड संख्या दो में स्थित निजी पोखर में सोमवार की दोपहर नहाने गये एक बालक की मौत डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

सुरसंड. थाना क्षेत्र के कुम्मा वार्ड संख्या दो में स्थित निजी पोखर में सोमवार की दोपहर नहाने गये एक बालक की मौत डूबने से हो गयी. मृत बालक अरबाज खान (10 वर्ष) वार्ड संख्या तीन निवासी मो अफरोज खान उर्फ छोटे का पुत्र था. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पड़ोस के ही तीन चार बच्चों के साथ वार्ड संख्या तीन निवासी अब्दुल सलाम खान के पोखर में नहाने गया था. जहां गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत डूबने से हो गयी. उसके साथ नहाने गये बच्चों द्वारा शोर मचाने पर वहां पहुंचे ग्रामीण व परिजन द्वारा उसे पोखर से बाहर निकाला गया. इलाज के लिए उसे सीतामढ़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. मुखिया प्रतिनिधि मो मोहसिन द्वारा थाना को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर पुअनि जमशेद आलम पुलिस बल के साथ कुम्मा गांव पहुंचे. जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन