सीतामढ़ी: बोखड़ा पुलिस ने 1200 लीटर नेपाली शराब से लदी पिकअप की जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
Police with a pickup vehicle seized for transporting 1200 litres of illegal Nepali liquor in Bokhra, Sitamarhi.

पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब लदी पिकअप और बरामद नेपाली शराब

सीतामढ़ी के बोखड़ा में पुलिस ने 1200 लीटर नेपाली शराब से लदी एक पिकअप जब्त की है. कार्रवाई के दौरान चालक और तस्कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के बोखड़ा से केशव आनंद की रिपोर्ट

Sitamarhi News: बोखड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 लीटर नेपाली शराब से लदी एक पिकअप जब्त की है. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के एनएच-527सी पर खड़का गांव के पास की गई. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब से लदी एक पिकअप खड़का गांव की ओर आने वाली है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम एनएच-527सी पर पहुंची और वाहनों की जांच शुरू की.

इसी दौरान पुपरी की ओर से आ रही एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन को घेर लिया और कब्जे में ले लिया.

पिकअप से मिली भारी मात्रा में शराब

जब्त पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब बरामद हुई. पुलिस के अनुसार वाहन से ब्रिक्स रशियन फ्लेवर की 432 लीटर शराब और गौरव सौफी देसी शराब की 768 लीटर खेप मिली.

इस प्रकार कुल 1200 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई है. पुलिस ने शराब और पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

फरार तस्करों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शिवजनम राम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन