Sitamarhi : फंदे से लटकता महिला का शव बरामद, पति समेत तीन हिरासत में
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत अशोगी गांव के वार्ड नंबर 7 में रस्सी के फंदे से लटकता महिला का शव बरामद किया गया है.
विज्ञापन
रीगा.
थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत अशोगी गांव के वार्ड नंबर 7 में रस्सी के फंदे से लटकता महिला का शव बरामद किया गया है. मृतका हेमा देवी(25 वर्ष) गांव के ही सत्येंद्र कुमार साह की पत्नी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पति सत्येंद्र कुमार सहित परिवार के तीन सदस्य को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इस संबंध में अभी तक किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










