ePaper

घर में बंद कर महिला की पिटाई

Updated at : 14 Jun 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
घर में बंद कर महिला की पिटाई

थाना क्षेत्र के चोटाहीं गांव निवासी संजीव बैठा की पत्नी चंचल देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के चोटाहीं गांव निवासी संजीव बैठा की पत्नी चंचल देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि पति की मृत्यु के बाद वर्ष 2019 में चोटाहीं गांव निवासी संजीव बैठा के साथ शादी की, जो पहले से ही शादीशुदा था. वह कुछ दिनों तक मेरे साथ काफी प्रेम भाव से रहा. बैंक खाता में जो भी पैसा था निकाल कर खर्च करता चला गया. पैसा जब खत्म हो गया तो पहली पत्नी किरण देवी, पति संजीव बैठा, सास मंजू देवी सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करना, जोर जबरदस्ती करना, घर से निकालना आदि काम में लग गया. इधर आकर मेरे साथ काफी बदतमीजी कर मारपीट की और घर में बंद कर दिया. कई दिनों तक घर में ही बंद रखा, खाने के लिए भी नहीं देता था. इसी बीच शौचालय जाने के बहाने घर से निकलकर वहां से भागती हुई थाना पहुंची. सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन