फरार तीन वारंटी के घर इश्तेहार चिपका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 7:16 PM
न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से फरार तीन वारंटी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया.
सुरसंड. न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से फरार तीन वारंटी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि बनौली गांव निवासी निर्मल पासवान के पुत्र फेकू पासवान व फेकू पासवान के पुत्र रंजीत पासवान जबकि रुन्नीसैदपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त वीरपुर गांव निवासी रामनगीना पूर्वे के पुत्र वीरेंद्र कुमार पूर्वे के घर पर पुअनि इन्द्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में इश्तेहार चस्पा किया गया. नशे में हंगामा करते चार व्यक्ति गिरफ्तार सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम शराब के नशे में हंगामा करते चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि सअनि बबलू कुमार के नेतृत्व में स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 निवासी परीक्षण राय के पुत्र अमिताभ बच्चन, वार्ड संख्या 16 निवासी सुकन राय के पुत्र राजा यादव व नथुनी राउत के पुत्र संजय राउत जबकि थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव निवासी शरीफ खान के पुत्र रहमतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों का मेडिकल जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










