सीतामढ़ी में एडिशनल एसपी ने की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्षों व पुलिस निरीक्षकों के साथ बैठक करते डीएसपी सदर-2

सीतामढ़ी जिले में एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता की. इस बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Crime Meeting: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा स्थित पुलिस अनुमंडल सदर-2 कार्यालय परिसर में मंगलवार को एडिशनल एसपी आशीष आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के अध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और लंबित पड़े मामलों के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा हुई.

संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश

एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने बैठक में मौजूद सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए. आम जनता से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है, ताकि अपराध पर अंकुश लगाने में आम लोगों का सहयोग मिल सके.

गश्ती बढ़ाने और वारंटों के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर

क्राइम मीटिंग के दौरान अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाने, अदालती वारंटों का निष्पादन तेजी से करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस गश्ती व सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. एडिशनल एसपी ने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए.

बैठक में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में सुरसंड के सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह, पुपरी अंचल के इंस्पेक्टर अविनाश चंद्र, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, बेला थानाध्यक्ष अनुराग, परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, भुतही थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त और रीडर धीरज कुमार ठाकुर समेत अनुमंडल क्षेत्र के कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
रतिकांत झा

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन