सीतामढ़ी में मौसम ने बदला मिजाज, मंगलवार रात से फिर बारिश के आसार, किसानों के लिए राहत की संभावना

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मंगलवार रात से जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है. यह बारिश किसानों की खरीफ फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: रविवार और सोमवार को हुई सामान्य बारिश तथा लगातार दो दिनों तक खराब मौसम के बाद मंगलवार को सीतामढ़ी में मौसम का मिजाज बदल गया. जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर मौसम सामान्य रहा. बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई. मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार रात से फिर मौसम बदलने और अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है.

Weather News: तापमान बढ़ने से उमस में हुई बढ़ोतरी

जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच था, जबकि मंगलवार को इसमें वृद्धि दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. तापमान बढ़ने के कारण वातावरण में उमस भी बढ़ गई.

मंगलवार रात से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात से मौसम फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार और गुरुवार को जिले में अच्छी वर्षा होने की संभावना है. इन दोनों दिनों में अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा बीच-बीच में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है. केवल कुछ समय के लिए ही धूप निकलने की संभावना है.

किसानों के लिए लाभकारी होगी बारिश

प्रधान वैज्ञानिक ने बताया कि संभावित वर्षा धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी. पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों की वृद्धि में मदद मिलेगी. इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवा और गरज के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने तथा आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: सुप्पी में मधुश्रावणी पर्व की धूम, नवविवाहिताओं ने नाग देवता की पूजा कर अखंड सौभाग्य की मांगी कामना


विज्ञापन
रतिकांत झा

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन