महिंदवारा में युवक की हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 9:07 PM
महिंदवारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बीते शनिवार की मध्य रात्रि को सोये अवस्था में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बीते शनिवार की मध्य रात्रि को सोये अवस्था में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बलुआ गांव निवासी जोगी सहनी के पुत्र ब्रजेश सहनी के रूप में की गयी है. मंगलवार की रात्रि को थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताते चले कि शनिवार की मध्य रात्रि को बलुआ गांव निवासी भोला सहनी के 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार की सोये अवस्था में बदमाशों ने हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर मृतक के पिता भोला सहनी के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही अवधेश सहनी के पुत्र गुड्डू कुमार, विकास सहनी, मुकेश सहनी, मिट्ठू कुमार व योगी सहनी के पुत्र ब्रजेश सहनी समेत दो अज्ञात को आरोपित किया गया था. प्राथमिकी में घटना का कारण बताया गया था कि घटना के चार दिन पूर्व आरोपितों के द्वारा संजीव के साथ मारपीट के पश्चात आरोपितों द्वारा उसे जान मारने की धमकी दी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










