Sitamarhi : ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Sitamarhi : सीतामढ़ी
. रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के सीतामढ़ी व परसौनी रेल ट्रैक के पोल नंबर 103/10 ए के पास शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को 48 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 6.30 बजे के करीब रेल ट्रैक पर इधर उधर बिखरा शव देखा गया. लोगों ने आशंका जतायी है कि शव का हाथ व एक भाग एक ट्रैक पर कुछ भाग दूसरे रेल ट्रैक पर देखने से आशंका होता है कि किसी ने हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए रेल ट्रैक पर फेंक दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हर एंगल से जांंच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










