डुमरा में हथकड़ी खोल कर भागा कैदी, चौकीदार ने दबोचा

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 07 Jan 2026 6:18 PM

विज्ञापन

जिला मुख्यालय डुमरा स्थित समाहरणालय के पास बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब हथकड़ी खोलकर एक कैदी भागने लगा.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय डुमरा स्थित समाहरणालय के पास बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब हथकड़ी खोलकर एक कैदी भागने लगा. मौजूद चौकीदार ने भाग रहे उक्त कैदी को दबोच लिया. पकड़ा गया संजय दास पिता पुलकित दास, चोरौत थाना क्षेत्र के चंद्रसैना गांव का रहनेवाला है. मंगलवार को शराब तस्करी मामले में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की थी. उसके पास से 27 लीटर सौंफी शराब बरामद किया गया था. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार शराब कारोबारी को पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए चौकीदार योगी पासवान के माध्यम से डुमरा लाया गया था. इस घटना के बाद आरोपी को सुरक्षित रूप से न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. वहीं, चौकीदार की तत्परता और बहादुरी की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन