शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव स्थित मंगल बाजार के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव स्थित मंगल बाजार के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव निवासी बिकाउ राय के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया डायल 112 पर प्रतिनियुक्त पुअनि जयराम तिवारी के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 189 लीटर देसी शराब के साथ टेंपो जब्त, तस्कर फरार परिहार. थाना की पुलिस ने सोमवार की देर शाम चांद टोला गांव से 189 लीटर देसी शराब व टेंपो बरामद किया. जबकि पुलिस टीम को देखते ही तस्कर टेंपो व शराब को छोड़ कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि टेंपो पर प्लास्टिक के बोरे से 189 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि शराब तस्करी में टेम्पो नंबर बीआर-30 पीजी 4920 को जब्त की गयी है. इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन