sitamarhi news: रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में मां सीता के उद्भव का झांकी लगे : डिप्टी सीएम

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news: रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में मां सीता के उद्भव का झांकी लगे : डिप्टी सीएम

सूबे के डिप्टी सीएम सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सूबे के डिप्टी सीएम स�� कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में कृषि व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुरादपुर स्थिति बीज गुणन परिक्षेत्र में बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया गया है. उस स्थल का नामकरण मां जानकी के नाम से किया गया है. वैसे भी यह धरती राजा विदेह की धरती है. कृषि के इस नए उद्गम स्थल का नामकरण काफी शुभ है. — डिप्टी सीएम का सांसद/विधायक से आग्रह डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि वे स्थानीय सांसद व विधायक से आग्रह किये हैं कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व बड़े प्रतिष्ठानों पर मां सीता के उद्भव की झांकी को लगवायें, ताकि जनमानस को इस धरा के महत्व व गरिमा का पता चल सके और हर कोई इस धरा पर गर्व कर सके. इससे राज्य व देश का सम्मान बढ़ेगा. जिला में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और करती रहेगी. खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं का लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जायेगी. शराब से मौत के केस के सवाल पर कहा कि सीएम द्वारा मुआवजा देने की बात के आलोक में डीएम के स्तर से कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन