Sitamarhi : योग दिवस में शामिल हुए 926 विद्यार्थी
Author Amitabh kumar
Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर में योग शिविर का आयोजन हुआ.
विज्ञापन
सीतामढ़ी.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर में योग शिविर का आयोजन हुआ. विद्यालय के प्राचार्य पंकज अग्रवाल सहित समस्त अध्यापकों, कर्मचारियों, 926 विद्यार्थियों व उपस्थित अभिभावकों ने भाग लिया. योग प्रशिक्षक खेल शिक्षक रोहित कुमार सिंह ने योग कराया. विद्यालय के संस्कृत शिक्षक डॉ. बरुण कुमार मिश्र ने योग एवं प्राणायाम के महत्व की जानकारी दी. प्राचार्य पंकज अग्रवाल ने जीवन में योग के महत्व व इसके अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति और सामाजिक उपयोगिता को दर्शाया तथा नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया. मौके पर प्रधानाध्यापक आर के रंजन, शिक्षिका रिजवाना, संगीत शिक्षक संजय कुमार व रामा सिन्हा समेत सभी शिक्षक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










