भलुआहा मुखिया गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Jul 2016 5:21 AM
विज्ञापन

सोनबरसा : पुलिस ने बुधवार को प्रखंड की भलुआहा पंचायत के मुखिया मुकेश साह को गिरफ्तार कर लिया. श्री साह प्रखंड कार्यालय में शपथ ग्रहण करने आये थे. बीडीओ कामिनी देवी ने उन्हें शपथ दिलायी. कन्हौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार को भनक लग गयी थी कि मुखिया शपथ ग्रहण करने आने वाले हैं. वे दल-बल के […]
विज्ञापन
सोनबरसा : पुलिस ने बुधवार को प्रखंड की भलुआहा पंचायत के मुखिया मुकेश साह को गिरफ्तार कर लिया. श्री साह प्रखंड कार्यालय में शपथ ग्रहण करने आये थे. बीडीओ कामिनी देवी ने उन्हें शपथ दिलायी.
कन्हौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार को भनक लग गयी थी कि मुखिया शपथ ग्रहण करने आने वाले हैं. वे दल-बल के साथ प्रखंड कार्यालय के आसपास टहल रहे थे. शपथ लेकर मुखिया श्री साह जैसे ही बाहर निकले की उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मुखिया को थाना ले जाया गया.
वार्ड सदस्य रामबाबू राय ने भी शपथ लिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मुखिया पर पंचायत चुनाव के दौरान परसा गांव में पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार व चौकीदार के साथ मारपीट करने का आरोप है. बता दें कि मंगलवार को शपथ लेने के बाद सरपंच रामबाबू राय को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










