तीन दुकानों में हुई चोरी

Updated at :20 Jul 2016 8:12 AM
विज्ञापन
तीन दुकानों में हुई चोरी

सीतामढ़ी : गर थाना क्षेत्र के चकमहिला में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों से हजारों मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार स्थानीय श्री भेटनरी ड्रग एजेंसी व चंदन टेक्सटाइल्स समेत तीन दुकानों से करीब 85 हजार मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी और किसी को कानों-कान […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : गर थाना क्षेत्र के चकमहिला में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों से हजारों मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार स्थानीय श्री भेटनरी ड्रग एजेंसी व चंदन टेक्सटाइल्स समेत तीन दुकानों से करीब 85 हजार मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी और किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी.

सुबह होने पर स्थानीय लोगों की नजर जब उक्त दुकानों पर गयी तो संबंधित दुकानदारों को सूचना दी गयी. बताया गया है कि श्री भेटनरी ड्रग एजेंसी से पांच हजार, शंभु महतो की दुकान से करीब 50 हजार व चंदन टेक्सटाइल्स से करीब 33 हजार मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी है.
पीड़ित मनीष कुमार सिंह, शंभु महतो व चंदन कुमार की ओर से प्राथमिकी के लिए पुलिस को अलग-अलग आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन