पिता-पुत्र में मारपीट, पांच जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 May 2016 5:14 AM
विज्ञापन

घटना . बहनों की शादी व परवरिश को लेकर हुआ विवाद रीगा थाना के रामनगरा गांव का मामला सीतामढ़ी : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद को लेकर एक पिता ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर अपने ही पुत्र, पुत्री व पतोहू को लाठी-डंडा से मारपीट कर […]
विज्ञापन
घटना . बहनों की शादी व परवरिश को लेकर हुआ विवाद
रीगा थाना के रामनगरा गांव का मामला
सीतामढ़ी : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद को लेकर एक पिता ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर अपने ही पुत्र, पुत्री व पतोहू को लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया़ घटना में आरोपित पिता की दूसरी पत्नी भी जख्मी हुई है़ जख्मी मो सद्दाम शाह, हसीना खातून, साहिबा खातून, रौशन खातून व रकीमा खातून का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ पीड़ित मो सद्दाम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने दो शादी की थी़ पहली शादी से वह तीन भाई व सात बहन है़
वहीं दूसरी पत्नी से एक पुत्र व एक पुत्री है़ पहली पत्नी यानी उसकी मां की मौत हो चुकी है़ तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि अभी चार बहनों की शादी करनी बाकी है़ बहनों की शादी व परवरिश करने से पिता द्वारा इनकार किया जाता है़ इसको लेकर बराबर विवाद होता रहता है़ रविवार को वह अपनी भाई-बहनों के साथ पिता व सौतेली मां से इसी समस्या को लेकर बात करने गया था़
इसी दौरान पिता ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर मारपीट कर उसे, उसकी पत्नी व उसकी दो बहनों को जख्मी कर दिया़ हालांकि मारपीट की घटना में सौतेली मां भी जख्मी हो गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










