शिव ही एकमात्र गुरु : गौरव

सुरसंड : स्थानीय गरीब स्थान मंदिर परिसर में रविवार को शिव शिष्य परिवार, सुरसंड की ओर से शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का शुभारंभ मुखिया शिव शरण राम, अरूण कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार व राधेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से हर भोला-हर भोला नामक भजन गा कर किया. रांची से आये […]
सुरसंड : स्थानीय गरीब स्थान मंदिर परिसर में रविवार को शिव शिष्य परिवार, सुरसंड की ओर से शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का शुभारंभ मुखिया शिव शरण राम, अरूण कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार व राधेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से हर भोला-हर भोला नामक भजन गा कर किया. रांची से आये शिव शिष्य गौरव गुरूभाई ने शिव को अपना गुरु बनाने पर विचार व्यक्त किया. कहा कि इस युग में शिव गुरू हीं एक मात्र विकल्प है. उन्हें सत्यम् शिवम् सुंदरम् कहा गया है. यानी शिव हीं सत्य है और शिव हीं जगत है.
कक्षा पांच की छात्रा अर्पणा ने साहब हरेंद्र का है पैगाम नामक भजन गा कर सबों को मंत्र मुग्ध कर दिया. भजन के माध्यम से अर्पणा ने शिव शिष्यों को बताया कि जीवन को गुरु के प्रेम में अर्पण कर दें. महोत्सव में शामिल होने के लिए नेपाल के अलावा सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर व मुजफ्फरपुर जिले से सैकड़ों महिला व पुरुष आये थे. सीतामढ़ी से महोत्सव में शामिल होने वालों में अनिल कुमार, सुनील कुमार, केशव कुमार, लक्ष्मी, विनोद पासवान, रामबाबू पासवान उर्फ बुलेट बिहारी समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










