128 भूमिदाता के नाम पर होगा स्कूल का नामकरण
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 May 2016 4:34 AM
विज्ञापन

समीक्षा. डीएम ने की शिक्षा विभाग के साथ बैठक सोख्ता निर्माण करने वाले तीन-तीन विद्यालय होंगे पुरस्कृत परसौनी बीइओ का वेतन बंद करने का आदेश डुमरा : समाहरणालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता डीएम राजीव रौशन ने की. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में निर्माण कराये गये सोख्ता […]
विज्ञापन
समीक्षा. डीएम ने की शिक्षा विभाग के साथ बैठक
सोख्ता निर्माण करने वाले तीन-तीन विद्यालय होंगे पुरस्कृत
परसौनी बीइओ का वेतन बंद करने का आदेश
डुमरा : समाहरणालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता डीएम राजीव रौशन ने की. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में निर्माण कराये गये सोख्ता पीट को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस उद्देश्य से सोख्ता का निर्माण कराया गया है उसका रखरखाव भी उसी तर्ज पर होनी चाहिए.
उन्होंने इस कार्य के लिए सभी विद्यालयों को प्रमाण पत्र देने व प्रखंडों के तीन-तीन विद्यालयों को पुरस्कृत करने की घोषणा किया. वहीं उन्होंने विद्यालयों में फर्जी नामांकन को हटाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही जिले के 128 पंचायतों में उच्च विद्यालय के निर्माण को लेकर एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराने वाले भूमिदाता के नाम पर विद्यालय का नामकरण करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि जिले में 194 प्रावि भूमिहीन है.
वहीं नगर परिषद् क्षेत्र में संचालित वैसे प्रावि की स्वीकृति रद्द कर दी जायेगी जिसे शीघ्र जमीन उपलब्ध नहीं होगा. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना के समीक्षा करते हुए डीएम ने परसौनी बीइओ का वेतन बंद करने का आदेश दिया. परसौनी के प्रावि बलहा कन्या में पिछले कई दिनों से एमडीएम का संचालन ठप है.
इसी तरह एमडीएम में यदि किसी सचिव के कारण योजना प्रभावित हो तो वहां सचिव को हटा कर वरीय शिक्षक का चयन करने का निर्देश दिया गया. जबकि विद्यालय में किसी शिक्षक को लेकर एमडीएम प्रभावित हो रही है तो उक्त शिक्षक को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया. स्थानांतरित शिक्षक को नव पदस्थापन विद्यालय में भी एमडीएम के कार्य से मुक्त रखा जायेगा. बैठक में डीइओ महेश्वर साफी, डीपीओ प्रेमचंद्र, जयशंकर ठाकुर, सुरेश प्रसाद, उमेश प्रसाद सिंह, इफ्तेखार अहमद समेत सभी बीइओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










