इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे दंगा पीड़ित

Updated at :13 May 2016 4:33 AM
विज्ञापन
इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे दंगा पीड़ित

बैठक में दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग अफजल राणा ने कहा, पीड़ितों को मिले मुआवजा सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के तलखापुर लालूनगर में प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक बुधवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा सचिव अफजल राणा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में 1992 में हुए दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने […]

विज्ञापन

बैठक में दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग

अफजल राणा ने कहा, पीड़ितों को मिले मुआवजा
सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के तलखापुर लालूनगर में प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक बुधवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा सचिव अफजल राणा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में 1992 में हुए दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग की गयी.
श्री राणा ने कहा कि दंगा पीड़ितों के साथ भेदभाव करना मानवता के खिलाफ है. 1984 में हुए सिख दंगा पीड़ितों की तरह भागलपुर दंगा पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए. जिस तरह सिख दंगा, भागलपुर दंगा हुआ उसी तरह सीतामढ़ी जिले में 1992 में भी दंगा हुआ था. मगर आज तक दंगा पीड़ित इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है.
सीतामढ़ी दंगा में हजारों की हत्या किया गया तथा घर के सभी सामग्री लूट लिया गया एवं जबरन जमीन रजिस्ट्री करवा लिया गया. उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की साथ हीं न्यायपालिका से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की, जिससे की दंगा पीड़ितों को इससे इंसाफ मिल सके. रफीक आलम ने कहा कि दंगा पीड़ित दंगा के बाद मधुबन पंचायत के तलखापुर लालूनगर में सरकारी जमीन पर आकर बस गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन