दो अपराधियों पर सीसीए कार्रवाई की अनुशंसा

Updated at :10 May 2016 2:41 AM
विज्ञापन
दो अपराधियों पर सीसीए कार्रवाई की अनुशंसा

सीतामढ़ी : एसपी हरि प्रसाथ एस ने डीएम से दो अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा की है़ दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू भी कर दी गयी है़ अपराधियों में सोनबरसा सोनबरसा थाना क्षेत्र के पररिया का राजदेव सहनी व लक्ष्मीपुर का रंजीत बैठा शामिल है़ स्थानीय थानाध्यक्ष व डीएसपी के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : एसपी हरि प्रसाथ एस ने डीएम से दो अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा की है़ दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू भी कर दी गयी है़

अपराधियों में सोनबरसा सोनबरसा थाना क्षेत्र के पररिया का राजदेव सहनी व लक्ष्मीपुर का रंजीत बैठा शामिल है़ स्थानीय थानाध्यक्ष व डीएसपी के प्रतिवेदन के आलोक में डीएम को भेजे रिपोर्ट में एसपी ने कहा है कि राजदेव की पत्नी व रंजीत के पिता पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों अपराधियों द्वारा वोट देने के लिए वोटरों पर दवाब बनाया जा रहा है़ पुलिस उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी हुई है़
राजदेव पर छह मामला : रिपोर्ट में बताया गया है कि राजदेव सहनी पर सोनबरसा थाना में छह आपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें एक मामला विदेशी अधिनियम 1962 के तहत दर्ज है़ एक मामला आर्म्स एक्ट तो एक दूसरा मामला विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है़ डीएम को अवगत कराया गया है कि राजदेव सहनी लूट, हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले के मामले में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा है़
वह परड़िया चौक पर लोगों को धमकी देते रहता है़ वह कई बार जेल जा चुका है़ फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है़ रंजीत बैठा पर सोनबरसा थाना में तीन मामले दर्ज है़ एसपी ने डीएम से दोनों को सोमवार व शुक्रवार को थाना में उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश देने की अनुशंसा की है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन