विवाहिता व उसके भाई को किया जख्मी

Updated at :10 May 2016 2:40 AM
विज्ञापन
विवाहिता व उसके भाई को किया जख्मी

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के राजोपट्टी, अंसारी रोड में रविवार को एक विवाहिता ने ससुराल वालों से खरचा मांगने पहुंची, तो उसके भैंसुर व अन्य ने मिलकर विवाहिता व उसके भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया़ जख्मी बहन-भाई अंगूरी खातून व आजाद अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया़ नगर थाना की […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के राजोपट्टी, अंसारी रोड में रविवार को एक विवाहिता ने ससुराल वालों से खरचा मांगने पहुंची, तो उसके भैंसुर व अन्य ने मिलकर विवाहिता व उसके भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया़ जख्मी बहन-भाई अंगूरी खातून व आजाद अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया़

नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता अंगूरी खातून का बयान दर्ज किया है, जिसमें भैंसुर मो शौकत अंसारी के अलावा अरशद खां, सद्दाम अंसारी, ताहिर अंसारी, इकबाल अंसारी, रहीमा खातून व मो अरशद खां को आरोपित किया गया है़

बताया है कि उसके पति मुन्ना अंसारी उर्फ शमी आरोपित भैंसुर के साथ असम में रह कर बैग व घड़ी का व्यवसाय करते हैं. पिछले करीब छह माह से ससुराल वाले उसका खर्चा देना बंद कर दिया है़ वह अपने बच्चों के साथ जैसे-तैसे अपनी मां व भाई के साथ गुजारा कर रही है़
उसके पति को भी उसके पास नहीं आने दिया जाता है़ रविवार को उसे पता चला कि उसका भैंसुर मो शौकत अंसारी घर आया है, तो अपने भाई आजाद अंसारी व अन्य ग्रामीणों के साथ ससुराल जा कर भैंसुर से सरपंच के यहां चल कर पंचायती कराने की मांग की़ इसी बात से आक्रोशित हो कर आरोपित घर के बाहर आकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर उसे व उसके भाई को जख्मी कर दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन