कैरियर ने सोना के मुख्य तस्कर का किया खुलासा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2016 2:38 AM
विज्ञापन

बैरगनिया नगर के अशोगी के विजय स्वर्णकार का नाम आया सामने कैरियर अर्जुन सिंह ने सोना की तस्करी से जुड़े कई राज खोले 72. 84 लाख जमा कर बेल पर बाहर आया कैरियर अर्जुन तस्करी के धंधे की गहन जांच की जा रही बैरगनिया : डेढ़ किलो सोना के साथ गत दिन नेपाली पुलिस की […]
विज्ञापन
बैरगनिया नगर के अशोगी के विजय स्वर्णकार का नाम आया सामने
कैरियर अर्जुन सिंह ने सोना की तस्करी से जुड़े कई राज खोले
72. 84 लाख जमा कर बेल पर बाहर आया कैरियर अर्जुन
तस्करी के धंधे की गहन जांच की जा रही
बैरगनिया : डेढ़ किलो सोना के साथ गत दिन नेपाली पुलिस की गिरफ्त में आये अर्जुन सिंह ने सोना की तस्करी के संबंध में कई खुलासे किये हैं. पुलिस की पूछताछ में अर्जुन सिंह ने मुख्य तस्कर के नामों का खुलासा करने के साथ ही इस धंधे के बारे में पूरी जानकारी दी़ फिलहाल अर्जुन सिंह बेल पर जेल से बाहर हैं. वह नेपाल के रौतहट जिला के गौर नगरपालिका के वार्ड नंबर- 13 सिरसियां गांव का रहने वाला है़
गत गुरुवार को चेकिंग के दौरान उसे नेपाल के मकवानपुर से गिरफ्तार किया गया था़
तीन वर्षों से धंधे में शामिल : राजस्व कार्यालय, पथलहिया नेपाल के अनुसंधान व अधिकारियों की पूछताछ में यह सामने आया है कि अर्जुन सिंह सोना की तस्करी में कैरियर का काम पिछले तीन वर्षों से कर रहा था़ उसने खुलासा किया है कि सोना की तस्करी का मुख्य कारोबारी बैरगनिया नगर पंचायत के अशोगी गांव निवासी विजय स्वर्णकार हैं.
सोना के कैरियर के काम में इलाके के कई युवक शामिल हैं. पुलिस की माने तो विजय स्वर्णकार सोना की तस्करी से हुई कमाई से गौर मे एक मकान खरीद किया है़
वह नेपाल की भी नागरिकता हासिल कर चुका है़ यानी सोना के इस कारोबारी को दोनों देश की नागरिकता हासिल है़ अर्जुन के खुलासे के बाद पुलिस को शंका है कि सोना की तस्करी में बहुत से लोग शामिल हैं. बता दें कि कोर्ट में जमानत के रूप में 72 लाख 84 हजार रुपये जमा कर अर्जुन बेल पर जेल से बाहर आया है़
मामले की पुष्टि करते हुए रौतहट एसपी गणेश रेगमी ने बताया कि सोना की तस्करी के धंधे की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस काले कारोबार में छोटे-बड़े कौन-कौन से लोग शामिल हैं. संलिप्त तस्कर व कैरियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










