डीलर के खिलाफ जांच का आदेश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 May 2016 5:51 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर स्थित वार्ड नंबर-22 के जनवितरण प्रणाली विक्रेता केदार प्रसाद के खिलाफ उपभोक्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं. शिकायत पर एडीएसओ अनिल कुमार महतो ने डुमरा एमओ राकेश रंजन को शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. क्या है शिकायत : उक्त वार्ड की अनीता कुमारी, रूना देवी, सुनैना देवी, रानी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : शहर स्थित वार्ड नंबर-22 के जनवितरण प्रणाली विक्रेता केदार प्रसाद के खिलाफ उपभोक्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं. शिकायत पर एडीएसओ अनिल कुमार महतो ने डुमरा एमओ राकेश रंजन को शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.
क्या है शिकायत : उक्त वार्ड की अनीता कुमारी, रूना देवी, सुनैना देवी, रानी देवी, शैल देवी, पानो देवी व रीना देवी समेत 13 महिलाओं ने संयुक्त रूप से सदर एसडीओ को आवेदन देकर डीलर केदार प्रसाद के खिलाफ शिकायत की है कि समय पर खाद्यान्न नहीं देते हैं.
डीलर पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है. महिलाओं ने सदर एसडीओ से उन सबों को दूसरे जविप्र दुकान से जोड़ देने का आग्रह किया है.
इसकी पुष्टि करते हुए एडीएसओ श्री महतो ने बताया कि डुमरा एमओ को मामले की जांच करने व उक्त महिला उपभोक्ताओं को समीप के डीलर से संबद्ध कर रिपोर्ट मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










