भाइजी का शागिर्द विवेक गिरफ्तार

Updated at :05 May 2016 4:55 AM
विज्ञापन
भाइजी का शागिर्द विवेक गिरफ्तार

सीतामढ़ी : एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने शातिर अपराधी हरेंद्र सहनी उर्फ भाइजी के एक और शागिर्द विवेक को गिरफ्तार किया है. विवेक की पहचान जिले के सहियारा थानांतर्गत सिमरहिया गांव निवासी के रुप में की गयी है. गौरतलब हो कि विवेक की संलिप्तता अभी हाल में नगर थानांतर्गत बरियारपुर चौक स्थित सीमेंट व्यवसायी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने शातिर अपराधी हरेंद्र सहनी उर्फ भाइजी के एक और शागिर्द विवेक को गिरफ्तार किया है. विवेक की पहचान जिले के सहियारा थानांतर्गत सिमरहिया गांव निवासी के रुप में की गयी है. गौरतलब हो कि विवेक की संलिप्तता अभी हाल में नगर थानांतर्गत बरियारपुर चौक स्थित सीमेंट व्यवसायी राजीव पूर्वे पर हुए कातिलाना हमला में सामने आयी है. बुधवार को विवेक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे भेज दिया गया.

इस दौरान विवेक ने पुलिसिया पूछताछ में कई अहम खुलासे भी किये हैं. बता दें कि भाइजी बढते अापराधिक गतिविधि को देखते हुए एसपी हरि प्रसाथ एस ने एएसपी अभियान संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है. िजसके हत्थे विवेक को लेकर आधा दर्जन से अिधक भाइजी के शागिर्द गिरफ्तार हो चुके हैं. हालांकि भाइजी को गिरफ्तार करने में पुलिस को अबतक सफलता नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन