विवाहिता को गर्म सरिया से दागा

Updated at :05 May 2016 4:53 AM
विज्ञापन
विवाहिता को गर्म सरिया से दागा

सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के जबाही गांव में रविवार की शाम ससुराल वालों ने एक विवाहिता को गर्म सरिया से बेरहमी के साथ शरीर के विभिन्न अंगों को दाग दिया. अग्नि के सात फेरा लेकर जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति व अन्य परिजनों का मन इतने से भी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के जबाही गांव में रविवार की शाम ससुराल वालों ने एक विवाहिता को गर्म सरिया से बेरहमी के साथ शरीर के विभिन्न अंगों को दाग दिया. अग्नि के सात फेरा लेकर जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति व अन्य परिजनों का मन इतने से भी नहीं भरा, तो लोहे के रॉड से प्रहार कर उसका हाथ तोड़ दिया.

घटना को अंजाम देने के बाद अस्पताल में भरती कराने के बजाय चचेरे भाई के द्वारा बाइक से मायके भेजवा दिया. चचेरे भाई ने पीड़िता को उसके मायके बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकड़ गांव में छोड़ कर फारार हो गया. बाद में पीड़िता के पिता मदन साही द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता रीना राय का बयान दर्ज किया है, जिसमें पति पुष्पेंद्र राय उर्फ पप्पू के अलावा देवर मनीष राय उर्फ गुड्डू, मनीष राय की पत्नी व सास राम कुमारी देवी को आरोपित किया गया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. अब तक वह दर्जनों बार प्रताड़ित कर घर से निकाली जा चुकी है.
पिता द्वारा बीच-बचाव व मान मनौव्वल के बाद फिर से बार-बार ससुराल जा कर रहने का प्रयास करने लगी. उसे दो संतान भी है. जब तक ससुर जिंदा थे, तब तक कुछ राहत थी.
ससुर के देहांत के बाद से उस पर और भी सितम ढ़ाया जाने लगा. ससुराल वाले उसे रखना नहीं चाहते हैं और वह है कि जब तक शरीर में जान है तब तक कहीं और रहना नहीं चाहती. इसी जिद्द के कारण गत रविवार की शाम बेरहम ससुराल वालों ने घटना को अंजाम दिया.
नगर थाना पुलिस पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गये फर्द बयान को प्राथमिकी के लिए स्थानीय थाना में भेजने का प्रयास कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन