नशे में धुत बरातियों ने डेकोरेटर को मार डाला, शादी टली

बैरगनिया(सीतामढ़ी) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित जगजीवन नगर मुहल्ले में बरात आये नशे में धुत युवकों ने चाकू गोद कर उपेंद्र राम नामक डेकोरेटर को बुरी तरह घायल कर दिया. हैवानियत की सीमा पार करते हुए युवकों ने खून से लथपथ उपेंद्र के शरीर पर तब तक नृत्य करते रहे, जब तक उपेंद्र […]
बैरगनिया(सीतामढ़ी) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित जगजीवन नगर मुहल्ले में बरात आये नशे में धुत युवकों ने चाकू गोद कर उपेंद्र राम नामक डेकोरेटर को बुरी तरह घायल कर दिया.
हैवानियत की सीमा पार करते हुए युवकों ने खून से लथपथ उपेंद्र के शरीर पर तब तक नृत्य करते रहे, जब तक उपेंद्र की जान नहीं चली गयी. उसे बचाने के लिए लड़की पक्ष से आये लोगों को युवकों ने धक्का मार कर भगा दिया. सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले उपेंद्र की मौत हो चुकी थी. हालांकि, उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










