डुमरवाना में गला दबा कर विवाहिता की हत्या

Updated at :29 Apr 2016 2:40 AM
विज्ञापन
डुमरवाना में गला दबा कर विवाहिता की हत्या

बैरगनिया. थाना क्षेत्र के डुमरवाना कूली टोला में एक विवाहिता किरण देवी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया. इस बाबत मृतका के पिता व पूर्वी चंपारण के अरेराज नगर पंचायत निवासी उमेश पासवान ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें मृतका […]

विज्ञापन
बैरगनिया. थाना क्षेत्र के डुमरवाना कूली टोला में एक विवाहिता किरण देवी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया. इस बाबत मृतका के पिता व पूर्वी चंपारण के अरेराज नगर पंचायत निवासी उमेश पासवान ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें मृतका के पति विक्की पासवान, ससुर गौरी शंकर पासवान, विक्रम पासवान व सास समेत छह को आरोपित किया गया है. खास बात यह कि मृतका की सास की मौत करीब एक वर्ष पूर्व हीं हो चुकी है. बावजूद सास को भी नामजद कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन