कपड़ा दुकान में 3.04 लाख की चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Apr 2016 2:39 AM
विज्ञापन

सुरसंड : थाना क्षेत्र के नवाही गांव के चांदनी चौक स्थित एक कपड़े की दुकान का एजबेस्टर तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नगदी चार हजार समेत करीब 3.04 लाख मूल्य की चोरी कर ली. बुधवार की शाम दुकान मालिक श्रीखंडी भिट्ठा निवासी शिवशंकर मंडल दुकान बंद कर घर गये थे. इसी बीच देर रात चोरों […]
विज्ञापन
सुरसंड : थाना क्षेत्र के नवाही गांव के चांदनी चौक स्थित एक कपड़े की दुकान का एजबेस्टर तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नगदी चार हजार समेत करीब 3.04 लाख मूल्य की चोरी कर ली. बुधवार की शाम दुकान मालिक श्रीखंडी भिट्ठा निवासी शिवशंकर मंडल दुकान बंद कर घर गये थे.
इसी बीच देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया. गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट पर तो ताला लॉक था, लेकिन अंदर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ था. सूचना पर भिट्ठा ओपी प्रभारी मिहिर कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन की. उन्होंने बताया कि इस मामले में दुकान मालिक श्री मंडल द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. श्री मंडल ने बताया कि सात वर्ष पूर्व बैंक से कर्ज लेकर उसने नीतू फैंसी वस्त्रालय नामक उक्त दुकान खोला था. चोरी गयी सामान में कीमती कपड़ा, जिसमें पैंट, सर्ट, लहंगा, चुनरी, साडि़यां शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










