लापरवाही से 16 लाख लैप्स

बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र के सभी 102 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच बंटने वाली पोषाहार दो माह से बंद है. इसके लिए मुख्य रूप से पीएनबी बैंक के बनौल शाखा के प्रबंधन को जिम्मेवार माना जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि शाखा प्रबंधक के लापरवाही के चलते मार्च व अप्रैल माह का कुल […]
बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र के सभी 102 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच बंटने वाली पोषाहार दो माह से बंद है. इसके लिए मुख्य रूप से पीएनबी बैंक के बनौल शाखा के प्रबंधन को जिम्मेवार माना जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि शाखा प्रबंधक के लापरवाही के चलते मार्च व अप्रैल माह का कुल 16 लाख रुपया लैप्श कर गया.
लिहाजा केंद्र के सैकड़ों नन्हे-मुन्हे बच्चे भूखे लौट जाते हैं. बताया गया कि आवंटन के अभाव में विभाग द्वारा 29 मार्च को राशि भेजी गयी. उक्त राशि को 30 मार्च को ट्रेजरी में भेजा गया. 31 को पीएनबी के बनौल शाखा में क्लियरेंस के लिए भेज दिया गया. लैप्स राशि के संबंध में बताया गया कि विभाग को आवेदन भेजा गया है, जब तक आ नहीं जाता है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.
कहते हैं शाखा प्रबंधक. शाखा प्रबंधक रमन दत्ता ने बताया कि 31 मार्च के शाम को क्लियरेंस के लिए भेजा गया था. पूर्व से वर्क लोड अधिक था, इसी वजह से राशि लैप्स हुई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










