नकली आभूषण देकर दूल्हे से लाखों की ठगी

Updated at :28 Apr 2016 4:22 AM
विज्ञापन
नकली आभूषण देकर दूल्हे से लाखों की ठगी

धोखाधड़ी. मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी का मामला सीतामढ़ी : शादी के लिए आभूषण बनवाने गये एक दुलहे को दुकानदार ने पूरा पैसा लेकर नकली आभूषण थमा दिया. पता चलने पर जब शिकायत की गयी, तो दुकानदार ने बदल कर असली आभूषण लौटाने का अश्वासन देकर नकली आभूषण को वापस ले लिया. ग्राहक द्वारा तगादा […]

विज्ञापन

धोखाधड़ी. मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी का मामला

सीतामढ़ी : शादी के लिए आभूषण बनवाने गये एक दुलहे को दुकानदार ने पूरा पैसा लेकर नकली आभूषण थमा दिया. पता चलने पर जब शिकायत की गयी, तो दुकानदार ने बदल कर असली आभूषण लौटाने का अश्वासन देकर नकली आभूषण को वापस ले लिया. ग्राहक द्वारा तगादा करने पर दुकानदार महीनों तक टाल मटोल करता रहा. बाद में आभूषण लौटाने से इनकार कर दिया. मामले को लेकर पीडि़त मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी सत्य नारायण प्रसाद के पुत्र हेमंत कुमार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें स्थानीय आभूषण विक्रेता सुरेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार व देव नारायण राउत को आरोपित किया गया है.
क्या है पूरा मामला. प्राथमिकी में पीडि़त ने कहा है कि 27 मई 2015 को उसकी शादी तय हुई. इसका पता चलने पर आरोपित पिता-पुत्र पीडि़त से आभूषण बनवाने के लिए संपर्क किया व अपनी दुकान से आभूषण बनवाने का आग्रह किया. विश्वास में आकर पीडि़त ने 77 ग्राम सोने का आभूषण बनाने का ऑर्डर दे दिया. शादी की रात ससुराल वालों को नकली गहना होने की आशंका हुई. पीिड़त शादी के बाद वापस आकर दुकानदार से नकली आभूषण देने की शिकायत की. आरोपित दुकानदार द्वारा कहा गया कि यदि आभूषण नकली है, तो वापस कर दें. बदलकर गुणवत्तापूर्ण आभूषण मिलेगा. पीडि़त ने नकली आभूषण लौटा दिया. महीनों तक तगादा करता रहा. दुकानदार द्वारा टाल मटोल किया जाता रहा. अंत में एक दिन आभूषण लौटाने से इनकार करते हुए पीडि़त को धक्का मार दुकान से बाहर कर दिया गया. पीिड़त शिकायत लेकर थाना पहुंची, परंतु वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि वे कोर्ट में जा कर केस करे. पुलिस ने प्राथमिकी के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन