बाइक की ठोकर से मजदूर की मौत

Updated at :25 Apr 2016 6:21 AM
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से मजदूर की मौत

सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलपट्टी गांव की घटना मजदूर खरीदारी करने जा रहा था बाजार सीतामढ़ी : सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलपट्टी गांव में रविवार की शाम बाइक की ठोकर से एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के एकडीहा गांव निवासी करीब 40 […]

विज्ञापन

सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलपट्टी गांव की घटना

मजदूर खरीदारी करने जा रहा था बाजार
सीतामढ़ी : सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलपट्टी गांव में रविवार की शाम बाइक की ठोकर से एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के एकडीहा गांव निवासी करीब 40 वर्षीय भोला पासवान के रूप में की गयी है. स्थानीय पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भोला पासवान सहियारा थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव निवासी ललन प्रसाद यादव के यहां मजदूरी करता था.
रविवार को वह साइकिल से शीतलपट्टी बाजार खरीदारी करने जा रहा था. इसी क्रम में मनरिया गांव की ओर से बाजार करने ही जा रहा एक अज्ञात बाइक सवार अनियंत्रित हो कर भोला पासवान को जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजन का बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन