शराब के नशे में तीन धराये

Updated at :20 Apr 2016 6:08 AM
विज्ञापन
शराब के नशे में तीन धराये

जा रहे थे ससुराल, पहुंच गये थाने सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शहर स्थित सरावगी चौक से नशे में धुत तीन युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये राघवेंद्र झा, अजीत झा व अमरेश झा तीनों मधुबनी जिला के साहरघाट गांव के रहने वाले है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि राघवेंद्र झा […]

विज्ञापन

जा रहे थे ससुराल, पहुंच गये थाने

सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शहर स्थित सरावगी चौक से नशे में धुत तीन युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये राघवेंद्र झा, अजीत झा व अमरेश झा तीनों मधुबनी जिला के साहरघाट गांव के रहने वाले है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि राघवेंद्र झा का ससुराल रीगा में है. वह अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक से ससुराल जा रहा था. ट्रिपल लोड देख बाइक को रोकी गयी. बाद में तीनों को नशे में धुत पाया गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. तीनों फिलहाल पुलिस हिरासत में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन