नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मना फोटो-31 दीप प्रज्वलित करते अतिथि व अन्य सीतामढ़ी. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया. केंद्र के स्थानीय कार्यालय सभाकक्ष में नीरज कुमार गोयनका, अनीश कुमार, आफताब अंजुम बिहारी, मनीष कुमार, पिंकेश कुमार […]

विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मना फोटो-31 दीप प्रज्वलित करते अतिथि व अन्य सीतामढ़ी. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया. केंद्र के स्थानीय कार्यालय सभाकक्ष में नीरज कुमार गोयनका, अनीश कुमार, आफताब अंजुम बिहारी, मनीष कुमार, पिंकेश कुमार पाठक एवं लेखापाल हर्षनाथ झा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. श्री गोयनका ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की स्थापना इसलिए की गयी कि ग्रामीण युवाओं की क्षमता को विकसित करने और सशक्त करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करने के उद्देश्य से भारत की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1972 में स्थापना कर आरंभ की गयी. लेखापाल श्री झा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलंबन बनाने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र की स्थापना की गयी. मंच संचालन मणिकांत एवं धन्यवाद ज्ञापन हर्षनाथ झा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन