अधिकारी व अधिकांश कर्मी नदारद

Updated:
विज्ञापन

अधिकारी व अधिकांश कर्मी नदारद फोटो नंबर- 6 व 7 बीडीओ व सीओ का बंद कार्यालय, 8 बीइओ की खाली कुरसी, 9 पीएचसी परसौनी. स्थानीय प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सुबह 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे. कार्यपालक सहायक विकास कुमार को छोड़ अन्य सभी कर्मी मौजूद थे. सूत्रों ने बताया कि बीडीओ कृष्ण कुमार […]

विज्ञापन

अधिकारी व अधिकांश कर्मी नदारद फोटो नंबर- 6 व 7 बीडीओ व सीओ का बंद कार्यालय, 8 बीइओ की खाली कुरसी, 9 पीएचसी परसौनी. स्थानीय प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सुबह 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे. कार्यपालक सहायक विकास कुमार को छोड़ अन्य सभी कर्मी मौजूद थे. सूत्रों ने बताया कि बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह बिना छुट्टी के अवकाश पर हैं. एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि बीडीओ जिला में होने वाली बैठक में गये होंगे. बैठक में शामिल नहीं हुए होंगे तो जानकारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सीओ भी नदारद मिले सीओ अजय कुमार ठाकुर भी 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंच सके थे. अंचल के लिपिक रवींद्र कुमार वर्मा व कार्यपालक सहायक दीपक कुमार को छोड़ अन्य कर्मी मौजूद थे. बीइओ त्रिभुवन राम छुट्टी पर है. कृषि समन्वयक अभय कुमार नहीं आये थे. बीइओ का अता-पता नहीं बीइओ नीतेश्वर पांडेय का मुख्यालय में कोई अता-पता नहीं था. वे भी बिना छुट्टी के हीं यहां से नदारद हैं. वे कहते हैं कि जहां से तबादला होकर यहां आये हैं, वहां से एलपीसी नहीं आने के कारण नियमित कार्यालय नहीं आ पा रहे हैं. बीआरसीसी राजकिशोर सिंह व राजीव कुमार भी नदारद मिले. पीएचसी प्रभारी डॉ जेड जावेद तो 12 बजे तक कार्यालय नहीं आ सके थे. लिपिक शशि भूषण झा को छोड़ अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन