मुख्यालय से अधिकांश अधिकारी रहे नदारद
मुख्यालय से अधिकांश अधिकारी रहे नदारद फोटो नंबर- 18 सीडीपीओ का बंद कार्यालय, 19 प्रखंड कार्यालय में चापाकल का हाल, 20 एमओ की खाली कुरसी, 21 अंचल में मौजूद कर्मी व खाली कुरसियां पुपरी. शनिवार को 11:55 बजे तक बीडीओ सीओ, पीओ, सीडीपीओ व एमओ अपने कार्यालय कक्ष में नहीं पहुंच सके थे. प्रखंड व […]
मुख्यालय से अधिकांश अधिकारी रहे नदारद फोटो नंबर- 18 सीडीपीओ का बंद कार्यालय, 19 प्रखंड कार्यालय में चापाकल का हाल, 20 एमओ की खाली कुरसी, 21 अंचल में मौजूद कर्मी व खाली कुरसियां पुपरी. शनिवार को 11:55 बजे तक बीडीओ सीओ, पीओ, सीडीपीओ व एमओ अपने कार्यालय कक्ष में नहीं पहुंच सके थे. प्रखंड व अंचल कार्यालय में एक-एक कर्मी अनुपस्थित मिले. उक्त दोनों कर्मियों के अवकाश पर रहने की बात बतायी गयी. सीडीपीओ कार्यालय में ताला बाल विकास परियोजना कार्यालय में ताला लगा हुआ था. न तो सीडीपीओ थी और न ही पर्यवेक्षिका व कर्मी. 11:55 बजे एमओ आये. बताया कि वे क्षेत्र में थे. दो डीलरों की दुकान की जांच किये हैं. बता दें कि प्रखंड कार्यालय परिसर में एक चापाकल है, जिसके चारों ओर गंदगी हीं गंदगी है. जलकुंभी से उक्त चापाकल घिरा हुआ है. आवास पर कर रहे काम बीडीओ ने बताया कि वे आवास पर कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं. सीओ ने बताया कि वे थानाध्यक्ष के साथ बुढ़नद नदी के घाट का निरीक्षण करने आये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










