पुपरी में जाम की समस्या पर गंभीर हो प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

पुपरी में जाम की समस्या पर गंभीर हो प्रशासन पुपरी. रून्नीसैदपुर-पुपरी-भिसवा स्टेट हाइवे का काम काफी मंद गति से चल रहा है. इस पथ में पड़ने वाली रेलवे लाइन जनकपुर रोड स्टेशन से पूरब ऊपरी पहुंच पथ पुल का काम तीव्र गति से किया जा रहा है. ऊपरी पहुंच पथ पुल का निर्माण कार्य होने […]

विज्ञापन

पुपरी में जाम की समस्या पर गंभीर हो प्रशासन पुपरी. रून्नीसैदपुर-पुपरी-भिसवा स्टेट हाइवे का काम काफी मंद गति से चल रहा है. इस पथ में पड़ने वाली रेलवे लाइन जनकपुर रोड स्टेशन से पूरब ऊपरी पहुंच पथ पुल का काम तीव्र गति से किया जा रहा है. ऊपरी पहुंच पथ पुल का निर्माण कार्य होने से आवागमन में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की चौड़ाई कम होने के चलते पुल निर्माण कार्य में लगाये गये उपस्कर के वजह से वाहनों का जाम लगा रहता है. विडंबना यह भी है कि इस मुख्य पथ से संबद्ध लिंक पथ की जर्जर होने के कारण छोटे-छोटे वाहनों का परिचालन बेहद मुश्किल बन चुका है, पर इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. हालांकि स्टेट हाइवे पर पुल बन जाने पर क्षेत्र में विकास का नया आयाम शुरू होने की संभावना से लोग बेहद खुश है. उम्मीद किया जा रहा है कि पुल के बन जाने से पुपरी शहर में जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जायेगा. हालांकि जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक जाम की समस्या पर प्रशासन का ध्यान देना बेहद जरूरी है. अगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा तो पुपरी, नानपुर व रून्नीसैदपुर पथ पर चलने वाले सवारी बसों व माल ढ़ुलाई कार्य में लगे ट्रकों का आवागमन ठप पड़ जाने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन