शोभायात्रा में युवक की पिटाई से आक्रोश
शोभायात्रा में युवक की पिटाई से आक्रोश रीगा. मिल बाजार स्थित दुर्गापूजा समिति की ओर से निकली कलश शोभायात्रा में रविवार को पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई कर देने से आक्रोश बढ़ गया. पूजा समिति के अध्यक्ष साधु यादव ने थानाध्यक्ष नफीस अहमद पर अकारण कलश यात्रा में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज करने का […]
शोभायात्रा में युवक की पिटाई से आक्रोश रीगा. मिल बाजार स्थित दुर्गापूजा समिति की ओर से निकली कलश शोभायात्रा में रविवार को पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई कर देने से आक्रोश बढ़ गया. पूजा समिति के अध्यक्ष साधु यादव ने थानाध्यक्ष नफीस अहमद पर अकारण कलश यात्रा में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में डीएम व एसपी को फैक्स भेज कर घटनाक्रम से अवगत कराया गया है. पुलिस द्वारा युवक की पिटाई से स्थानीय बाजार में देखते हीं देखते तनाव गहरा गया. थानाध्यक्ष पर तरह-तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं. हालांकि थानाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा है कि वह बराही की ओर से लौट रहे थे. इसी बीच रोड पर एक बाइक पर तीन युवक को देख कर लगा कि तीनों छेड़खानी की नियत से खड़े हैं. सैप जवान ने पूछताछ के बाद एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. बाद में पता चला कि तीनों कलश शोभायात्रा के साथ थे. मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










