प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकारों ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकारों ने निकाली रैली फोटो-27 धरना पर बैठे पत्रकारबैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर में रविवार को 65 वें दिन भी मधेशियों का आंदोलन जारी रहा. गौर-बैरगनिया मार्ग के मैत्री पुल पर संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोरचा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा नाकेबंदी की. वहीं मधेश आंदोलन को अपना समर्थन जताते […]

विज्ञापन

प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकारों ने निकाली रैली फोटो-27 धरना पर बैठे पत्रकारबैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर में रविवार को 65 वें दिन भी मधेशियों का आंदोलन जारी रहा. गौर-बैरगनिया मार्ग के मैत्री पुल पर संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोरचा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा नाकेबंदी की. वहीं मधेश आंदोलन को अपना समर्थन जताते हुए मधेशी पत्रकार संघ एवं मधेश मीडिया मिशन, रौतहट द्वारा गौर के शहीद चौक पर प्रेस की स्वतंत्रता की मांग करते हुए रैली निकाली गयी, जो मुख्य पथ होते हुए नाकेबंदी स्थल पर पहुंची. पत्रकारों ने वहां धरना दिया. धरना पर बैठे पत्रकारों ने समानुपातिक, समावेशी एवं जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारण को संविधान में शामिल करने की मांग की. मौके पर पत्रकार प्रभात कुमार झा, धर्मेंद्र साह, शैलेंद्र कुमार समेत दर्जन भर पत्रकार मौजूद थे. पत्रकारों ने कहा कि आंदोलन को दबाने के लिए सरकार द्वारा साजिश की जा रही है. मधेश की जनता सरकार की साजिश को आंदोलन के माध्यम से नाकाम कर देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन