माधव लिखेंगे आर्थिक क्रांति की इबादत : जान्हवी
माधव लिखेंगे आर्थिक क्रांति की इबादत : जान्हवी फोटो नंबर-24, समर्थन देने की अपील करती जान्हवी सुरसंड. सुरसंड विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ माधव को अपना समर्थन देने की अपील करते हुए उनकी पत्नी जान्हवी ने विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. मतदाताओं से बोली कि उनके पति को स्लेट […]
माधव लिखेंगे आर्थिक क्रांति की इबादत : जान्हवी फोटो नंबर-24, समर्थन देने की अपील करती जान्हवी सुरसंड. सुरसंड विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ माधव को अपना समर्थन देने की अपील करते हुए उनकी पत्नी जान्हवी ने विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. मतदाताओं से बोली कि उनके पति को स्लेट चिह्न आवंटित किया गया है. उन्होंने कहा कि माया सभ्यता का अंत व मानव सभ्यता का उदय होगा. समाज के सभी वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. जात-पात से ऊपर उठ कर समर्थन में लोग आगे आ रहे है. स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. लोगों को पूरा भरोसा है कि अमित के चुनाव जितने के बाद विस क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा. रोजगार के अवसर सृजित होंगे. श्रीमती जान्हवी ने विस क्षेत्र के मरकुनिया, जवाही, रघपुरा, कंसारा, तैलहीया समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान उनके साथ राजकुमार साह, छोटू यादव, मंजीत पासवान, लक्ष्मी ठाकुर, देवेंद्र मिश्रा, देवकी देवी, ललिता देवी, सीमा देवी, निक्की कुमारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










