लूट की मोबाइल के साथ दो युवक धराये

Updated:
विज्ञापन

लूट की मोबाइल के साथ दो युवक धराये फोटो नंबर- 10 गिरफ्तार आरोपित. पुपरी. गत 11 अक्तूबर को नगर के राजबाग मोहल्ला के मनोज कुमार चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने लूटी गयी मोबाइल के साथ दो युवकों को दबोच लिया है. रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया […]

विज्ञापन

लूट की मोबाइल के साथ दो युवक धराये फोटो नंबर- 10 गिरफ्तार आरोपित. पुपरी. गत 11 अक्तूबर को नगर के राजबाग मोहल्ला के मनोज कुमार चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने लूटी गयी मोबाइल के साथ दो युवकों को दबोच लिया है. रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एक युवक जितेंद्र कुमार राम थाना क्षेत्र के डुम्हारपट्टी गांव निवासी रामजी राम का पुत्र है तो दूसरा मिथिलेश कुमार दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी चलितर पासवान का पुत्र है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने पुलिस पदाधिकारियों की मदद से दोनों को पकड़ने में सफलता पायी है. पकड़े गये मिथिलेश के पास से लूट की मोबाइल बरामद की गयी है. उल्लेखनीय है कि गत दिन डकैतों ने शिक्षक रहे मनोज कुमार चौधरी के घर पर धावा बोल लूटपाट की थी. इसी दौरान कुल्हाड़ी के प्रहार से मनोज चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. दो दिन बाद पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन