चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार रून्नीसैदपुर. महिंदवारा ओपी की पुलिस ने गुरुवार को एनएच-77 पर कोरलहिया के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. ओपी प्रभारी उमाकांत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त बाइक लूट अथवा चोरी की प्रतीत हो रही है. […]

विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार रून्नीसैदपुर. महिंदवारा ओपी की पुलिस ने गुरुवार को एनएच-77 पर कोरलहिया के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. ओपी प्रभारी उमाकांत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त बाइक लूट अथवा चोरी की प्रतीत हो रही है. पकड़ा गया हीरा कुमार निराला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना अंतर्गत रामपुर उत्तर का रहनेवाला है. प्रभारी ने कहा कि चेकिंग के दौरान उक्त युवक हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में कागजात मांगने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. उसने कहा है कि वह उक्त बाइक नौ हजार में खरीदी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन