राज्य में अपराध बेलगाम : गायत्री

Updated:
विज्ञापन

फोटो-3 व्यवसायी से जानकारी लेती गायत्री देवी– डकैती से प्रभावित व्यवसायी से मिल कर दु:ख जताया– कहा, नीतीश और लालू का बेमेल गंठबंधन से बढ़ रहा अपराध– पुलिस और प्रशासन से टूट रहा पब्लिक का विश्वाससोनबरसा : जिला भाजपा महिला मंच की महामंत्री गायत्री देवी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध बेलगाम हो […]

विज्ञापन

फोटो-3 व्यवसायी से जानकारी लेती गायत्री देवी– डकैती से प्रभावित व्यवसायी से मिल कर दु:ख जताया– कहा, नीतीश और लालू का बेमेल गंठबंधन से बढ़ रहा अपराध– पुलिस और प्रशासन से टूट रहा पब्लिक का विश्वाससोनबरसा : जिला भाजपा महिला मंच की महामंत्री गायत्री देवी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध बेलगाम हो गया है. आये दिन हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, चोरी की घटनाएं हो रही है. डकैती से प्रभावित मलंगवा रोड(सोनबरसा) के पेट्रोल पंप मालिक महेश कुमार से मिल कर घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि जब से राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजद प्रमुख लालू प्रसाद से बेमेल गंठबंधन हुआ है, अपराध चरम पर पहुंच गया है. जिले में अपराध की स्थिति यह है कि पुलिस और प्रशासन पर से पब्लिक का विश्वास टूट चुका है, यही कारण है कि पब्लिक स्वयं अपराधियों से निबट रहे हैं. चारों ओर अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि 10 दिनों के भीतर अगर व्यवसायी के घर हुई डकैती में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने पर बाध्य होगी. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल, उप प्रमुख अहिराज शैलेंद्र भूषण समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन