डीपीओ की जांच रिपोर्ट को चुनौती
— आरोपित अधिकारी से हीं करा ली मामले की जांच — डीपीओ ने रिपोर्ट में लिखा, आरोप सही नहीं है– आइसीडीएस में सेविका की बहाली में चल रहे खेल का खुलासा सीतामढ़ी : सोनबरसा प्रखंड की भुतही पंचायत के भुतही गांव के अनवर आलम की पत्नी अफसाना प्रवीण स्थानीय सीडीपीओ द्वारा सेविका की बहाली में […]
— आरोपित अधिकारी से हीं करा ली मामले की जांच — डीपीओ ने रिपोर्ट में लिखा, आरोप सही नहीं है– आइसीडीएस में सेविका की बहाली में चल रहे खेल का खुलासा सीतामढ़ी : सोनबरसा प्रखंड की भुतही पंचायत के भुतही गांव के अनवर आलम की पत्नी अफसाना प्रवीण स्थानीय सीडीपीओ द्वारा सेविका की बहाली में मनमानी किये जाने से वह उनके पीछे पड़ गयी है. वह न्याय पाने व सीडीपीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर विगत चार-पांच माह से लगातार डीएम के जनता दरबार का चक्कर लगा रही है. उसका मानना है कि सेविका की बहाली में गड़बड़ी करने वाले सरकारी सेवक व अन्य लोग एक न एक दिन बेनकाब जरूर होंगे. इसी के तहत उसने डीपीओ की जांच रिपोर्ट को चुनौती दी है. 18 जून को एक बार फिर अफसाना ने डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया है. इस मामले की सुनवाई 30 जुलाई को होनी है. अब जांच सोनबरसा के नोडल पदाधिकारी को दिया गया है. मामला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-17 के लिए सेविका चयन से संबंधित है. गड़बड़ी का आरोप सीडीपीओ पर है. डीपीओ ने सीडीपीओ से हीं जांच करा कर जनता दरबार में रिपोर्ट भेज दी है. इसी रिपोर्ट को अफसाना ने चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










