पोखर में फेंका एमडीएम का चावल
स्कूल प्रबंधन ने पोखर में चावल फेंकाफोटो नंबर- 4 प्रधान शिक्षक से पूछताछ करते अधिकारी, 5 जब्त उपस्थिति पंजी डुमरा : मध्य विद्यालय, बेरवास के प्रधान शिक्षक द्वारा एमडीएम का चावल स्कूल के समीप स्थित पोखर में फेंक ने का ग्रामीणों ने जम कर विरोध किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान […]
स्कूल प्रबंधन ने पोखर में चावल फेंकाफोटो नंबर- 4 प्रधान शिक्षक से पूछताछ करते अधिकारी, 5 जब्त उपस्थिति पंजी डुमरा : मध्य विद्यालय, बेरवास के प्रधान शिक्षक द्वारा एमडीएम का चावल स्कूल के समीप स्थित पोखर में फेंक ने का ग्रामीणों ने जम कर विरोध किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान शिक्षक शिव शंकर प्रसाद द्वारा जानबूझ कर एमडीएम का चावल पोखर में फेंका गया है ताकि गड़बड़ी को पचाया जा सके. इसकी सूचना मिलते पर संजय कुमार सिन्हा, बीइओ अमरेंद्र पाठक व अवर निरीक्षक पीडी चौधरी स्कूल में पहुंच ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया.– प्रधान व ग्रामीणों की दलील प्रधान शिक्षक श्री प्रसाद ने बताया कि एमडीएम के लिए विभाग द्वारा सड़ा-गला चावल दे दिया गया था. उसी चावल को पोखर में डलवा दिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि एमडीएम के चावल को बेचने की नीयत से प्रधान शिक्षक उसे बाहर भेज रहे थे. बच्चों की नजर पड़ने पर इससे बचने के लिए उन्होंने चावल पोखर में फेंकवा दिया. ग्रामीण व बच्चों ने पोखर से चावल को छान कर निकालने का प्रयास किया. मात्र चार-पांच किलो चावल निकाला जा सका. इस बीच अधिकारियों ने प्रधान शिक्षक को पूछताछ के लिए प्रधान कार्यालय में लाया. अभिलेखों की जांच शुरू कर दी गयी है. प्रधान शिक्षक को फिलहाल बांड पर छोड़ दिया गया है. — क्या कहते हैं अधिकारी इस बाबत बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बीइओ को पूरे मामले की गहन जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. साथ ही विद्यालय में प्रतिनियुक्त दो शिक्षकों का स्थानांतरण की जायेगी. वहीं विवादित शिक्षकों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने व निलंबन की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










