रिकार्ड मतों से दिलीप की जीत तय : महागंठबंधन

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : राजद प्रत्याशी दिलीप राय के समर्थन में रविवार को पूर्व सांसद अनवारूल हक के आवास पर महागंठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन कर कहा कि उनके प्रत्याशी की जीत तय है. जीत में शक नहीं : अनवारूल पूर्व सांसद अनवारूल हक ने कहा कि महागंठबंधन चट्टान की तरह एकजुट हैं. […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : राजद प्रत्याशी दिलीप राय के समर्थन में रविवार को पूर्व सांसद अनवारूल हक के आवास पर महागंठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन कर कहा कि उनके प्रत्याशी की जीत तय है.
जीत में शक नहीं : अनवारूल
पूर्व सांसद अनवारूल हक ने कहा कि महागंठबंधन चट्टान की तरह एकजुट हैं. दिलीप की जीत में किसी तरह का शक नहीं हैं. दिलीप को लेकर महागंठबंधन नेता, कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि एकजुट हैं.
24 सीट पर होगी जीत
पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने कहा कि महागंठबंधन के बैनर तले लड़ा जा रहा विधान पार्षद का चुनाव सेमीफाइनल हैं. सभी 24 सीट पर महागंठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय हैं. रिकार्ड मतों से दिलीप की जीत होगी. महागंठबंधन में कोई मतभेद नहीं हैं. श्री राय ने पंचायत प्रतिनिधियों से दिलीप को प्रथम वरीयता का मत देकर चुनाव जिताने की अपील की.
दिलीप से किसी की लड़ाई नहीं
पूर्व सांसद डॉ अजरुन राय ने कहा कि दिलीप से किसी की लड़ाई नहीं हैं. 75 प्रतिशत से अधिक वोट दिलीप को पंचायत प्रतिनिधियों का प्राप्त होगा. भाजपा ने सिटिंग कैंडिट को दरकिनार कर पहले हीं हार मान ली हैं. दिलीप की जीत तय हैं.
समर्थन में पंचायत प्रतिनिधि
पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय ने कहा कि महागंठबंधन में नौजवानों को तरजीह दी गयी हैं. सभी जाति व धर्म के लोगों को मौका दिया गया हैं. नीतीश के समय में पंचायत प्रतिनिधियों को मान-सम्मान मिला हैं. दिलीप के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधि एकजुट हैं.
दोनों जिले के वोटर एकजुट
पूर्व विधायक जयनंदन यादव ने कहा कि लालू ने कार्यकर्ता को टिकट दिया हैं. महागंठबंधन के सभी नेता का दिलीप को आशीर्वाद प्राप्त हैं. सीतामढ़ी व शिवहर में मतदाता एकजुट हैं. कोई लड़ाई नहीं हैं.
महागंठबंधन जनता की मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीतामढ़ी व शिवहर क्रमश: विमल शुक्ला व मो असद ने कहा कि महागंठबंधन में कोई मतभेद नहीं हैं. बिहार के जनता की मांग पर महागंठबंधन हुआ हैं. विधान पार्षद में महागंठबंधन अपनी ताकत दिखा रहा हैं. भाजपा का काम चुनाव के समय सिर्फ भ्रम फैलाना हैं.
वोटर व नेता दिलीप के साथ
जद यू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने कहा कि वोटर व नेता दिलीप के साथ हैं. कोई लड़ाई नहीं हैं. सीतामढ़ी व शिवहर से रिकार्ड मतों से जीत होगी. भाजपा की हवा निकल गयी हैं.
सभी का मिल रहा समर्थन
प्रत्याशी दिलीप राय ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा हैं. अगर अंतिम समय में भी यहीं समर्थन रहा तो रिकार्ड मतों से जीत तय हैं. चुनाव जीत कर वे पंचायत प्रतिनिधियों के हक की आवाज उठाने का काम करेंगे. मौके पर अभिराम पांडेय, मुकेश यादव व चुन्नू सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन