नेपीपा की परिहार प्रखंड इकाई भंग
सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक मेहसौल स्थित सुफ्फा सेंट्रल स्कूल परिसर में जिलाध्यक्ष एहतेशामुल हक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से परिहार प्रखंड कमेटी को तत्काल भंग करने का निर्णय लिया गया. ईद के बाद वहां चुनाव कराया जायेगा. बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश से उस व्यक्ति […]
सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक मेहसौल स्थित सुफ्फा सेंट्रल स्कूल परिसर में जिलाध्यक्ष एहतेशामुल हक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से परिहार प्रखंड कमेटी को तत्काल भंग करने का निर्णय लिया गया. ईद के बाद वहां चुनाव कराया जायेगा. बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश से उस व्यक्ति को अविलंब बरखास्त करने की मांग की गयी, जो पार्टी में रह कर पार्टी विरोधी बयान दे रहे हैं. जिलाध्यक्ष मो हक ने कहा कि पार्टी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र पर अपना प्रत्याशी उतारेगी. बैठक में राजेश कुशवाहा, अब्दुल्ला, धर्मेंद्र सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश पटेल, इमरान, जय मंगल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










