जदयू कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे जानकारी
सुप्पी : जदयू के घर-घर दस्तक कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा निवासी राम सेवक दास के आवास पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फेकन दास ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि घर-घर जाकर लोगों को जदयू सरकार द्वारा सूबे में किये गये विकास कार्यों को बताया जाएगा. इस […]
सुप्पी : जदयू के घर-घर दस्तक कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा निवासी राम सेवक दास के आवास पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फेकन दास ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि घर-घर जाकर लोगों को जदयू सरकार द्वारा सूबे में किये गये विकास कार्यों को बताया जाएगा. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 10 साल में किये गये कार्यों पर भी चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि जन संपर्क के दौरान लोगों को मोबाइल नंबर- 900620062 पर कॉल कर पार्टी से जुड़ने का आह्वान भी किया जाना है. मौके पर सत्य नारायण दास, राजेंद्र दास, बिकाऊ दास, सुनीता देवी, सुभद्रा देवी, सुधीर ठाकुर, रामदेव दास समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










