नीतीश सरकार में हुआ विकास

Updated:
विज्ञापन

सुप्पी : प्रखंड के मोहिनी मंडल पुरानी बाजार व बड़हरवा स्थित पार्टी कार्यालय में जदयू की ओर से चौपाल लगा कर परचा पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व संचालन अजय मेहता ने किया. जिला संगठन प्रभारी अरुण कुशवाहा के अलावा पार्टी नेता अभिराम पटेल, अमर सिंह, किरण गुप्ता व अन्य […]

विज्ञापन
सुप्पी : प्रखंड के मोहिनी मंडल पुरानी बाजार व बड़हरवा स्थित पार्टी कार्यालय में जदयू की ओर से चौपाल लगा कर परचा पर चर्चा की गयी.
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व संचालन अजय मेहता ने किया. जिला संगठन प्रभारी अरुण कुशवाहा के अलावा पार्टी नेता अभिराम पटेल, अमर सिंह, किरण गुप्ता व अन्य ने नीतीश सरकार में हुए विकास कार्यो की चर्चा की. मौके पर रीगा प्रखंड अध्यक्ष कैलास बिहारी मिश्र, अंजय पटेल, गोनौर साह, शंभु सिंह, भोला सिंह, संजय कुमार सिंह व दसई मल्लिक समेत अन्य मौजूद थे.
नीतीश ने पूरा किये कई अधूरे कार्य : शोभा
सीतामढ़ी. जदयू महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार को नगर के रीगा रोड में परचा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत महिलाओं के बीच चौपाल लगाया गया. प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा गुप्ता ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से किये गये कई अधूरा कार्य को पूरा कराया है.
अपने काम की बदौलत हीं विकास पुरुष कहलाये. पार्टी की प्रदेश सचिव आरती प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो लकीर खींची है, आसन्न विधानसभा चुनाव में महा गंठबंधन को इसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. उन्होंने महिलाओं से विकास के लिए गंठबंधन को वोट देकर नीतीश कुमार को पुन: सत्तासीन करने की अपील की. मौके पर पवन देवी, सरोज देवी, ललिता देवी, संझा देवी, मंजू देवी, सिकिलिया देवी, गीता देवी, रौनक खातून, ममता देवी, रेखा देवी, रिंकी देवी, पुतुल देवी, रेखा देवी, कुसुम देवी समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन