3.75 करोड़ से होगा छात्रावास का निर्माण
सीतामढ़ी. अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण 3.75 करोड़ की राशि से किया जाना है. इसके लिए राशि का आवंटन हो चुका है. खाता में समुचित राशि आ चुकी है. यह जानकारी देते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता हरि गोपाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तकनीकी कारण से आरंभ नहीं हो पा रही है. […]
सीतामढ़ी. अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण 3.75 करोड़ की राशि से किया जाना है. इसके लिए राशि का आवंटन हो चुका है. खाता में समुचित राशि आ चुकी है. यह जानकारी देते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता हरि गोपाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तकनीकी कारण से आरंभ नहीं हो पा रही है. बताया कि कई दफा निविदा निकाली जा चुकी है, किंतु संवेदक भाग नहीं ले रहे है. कुछ संवेदकों ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए चयनित स्थल का सतह नीचे है और आसपास के लोगों का गंदा पानी गिरता है. इस कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है. अभियंता श्री सिंह ने बताया कि इसी प्रकार पुपरी में अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण कार्य अवंतिक कंस्ट्रक्शन को दिया गया था, किंतु भूतल कार्य करने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया. जिसे पूरा करने के लिए निविदा निकाली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










